Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:स्वाभिमान की उच्चतम आदर्श रहेंगी सावित्रीबाई फुले:ओम प्रकाश आर्य

सुनील उपाध्याय

बस्ती।आर्य समाज नई बाजार बस्ती और स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुर्तीहट्टा बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए गीत, संगीत, उनके संस्मरण एवं सामाजिक कृतित्व व अपनी मौलिक अभिव्यक्तियों को प्रस्तुत किया |



प्रधानाध्यापक आदित्य नारायण गिरी ने समस्त को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपना संपूर्ण जीवन जाति-प्रथा, छुआछूत, अंधविश्वास, श्रमिक दलितों और अति शोषित-वंचित महिलाओं की दुर्दशा के खिलाफ आवाज उठाने वाली वीर विदुषी महिला थीं जिनको भारत की पहली शिक्षिका होने का श्रेय जाता है |



आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व स्वाभिमान की उच्चतम आदर्श रहेंगी सावित्रीबाई फुले। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह के लिए भी प्रेरित किया इसी के साथ अछूतों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया हम सावित्रीबाई फुले को शत-शत नमन करते हैं |



कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, नीतीश कुमार, राधा देवी, रामरति, साक्षी, रूपा, अंशिका पांडे, श्रेया , वंदना, निशा मिश्रा सहित समस्त शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्रा सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे