Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:होली मिलन समारोह का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के धुसाह स्थित समय माता मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 


समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कार्यक्रम में परिचर्चा का शुभारंभ किया ।



जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि होली आपसी भाई चारे का पर्व है। यह पर्व हमें खुशियों के साथ-साथ एकजुटता का भी संदेश देता है।




उन्होंने कहा कि समाज में जब-जब सामाजिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों का ह्रास हुआ है, तब-तब समाज के उत्थान में ब्राह्मण समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

उन्होंन अपील किया कि ब्राम्हण समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं, जिससे हमारी प्राचीन सभ्यता व संस्कृति जीवित रहे। उन्होंने इस आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी। 

समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर पूर्व सांसद का स्वागत किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. विशाल मिश्रा ने भारतीय संस्कृति और ब्राह्मण समाज के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

समिति के अध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ने संगठन के कार्यों के बिषय में लोगों को अवगत कराया। समारोह में एक दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभ कामनाएं दी गईं। 

समारोह को डा. प्रांजल त्रिपाठी, अजय मिश्र, अक्षत पाण्डेय, डा. एमपी तिवारी, आनंद उपमन्यु, विश्शू पाण्डेय, पम्मी पाण्डेय सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. तुलसीस दुबे ने किया। 

लोगों का आभार बाबा सेतुबंधु त्रिपाठी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सौरभ तिवारी, डा. नितिन शर्मा, गोविंद त्रिपाठी, अम्बरीश शुक्ल, अवनीश शुक्ल व पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे