Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:पोस्टल मत बताते है कर्मचारियों को कौन सी पार्टी आई पसंद , देखें देवीपाटन मंडल की 20 विधानसभा सीटों का पूरा आंकड़ा

गोण्डा:देवीपाटन मंडल की 20 विधानसभा सीटों पर कर्मचारियों द्वारा डाले गए पोस्टल मतो में कर्मचारियों को इस बार कौन सी पार्टी अधिक पसंद आई। 


चुनाव व मतगणना संपन्न होने के बाद कर्मचारियों द्वारा डाले गए पोस्टल मत अब खुद इस बात का गवाह बन गए हैं। कि उनकी पहली पसंद कौन सी पार्टी थी।


विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल मतों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की व्यवस्था की गई थी। 


यदि कुल पड़े पोस्टल मतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मंडल की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने पोस्टल मतों में आगे रही।


पोस्टल मतों के आंकड़ों पर एक नजर


गोंडा जिले की कटरा विधानसभा सीट पर कुल 622 पोस्टल मत पड़े थे। जिसमें समाजवादी पार्टी को 369 तथा भाजपा को 223 मत मिले थे। कर्नलगंज विधानसभा मे कुल 628 मतों के सापेक्ष सपा को 385 तथा भाजपा को 223 तरबगंज विधानसभा सीट 186 जिसमें सपा को 45 भाजपा को 109 मत मिले। मंडल की यह पहली विधानसभा है। जहां पर बीजेपी पोस्टल मतों में भी जीती है। 


मनकापुर विधानसभा में 788 पोस्टल मत पड़े जिसमें सपा को 516 तथा भाजपा को 249 मत मिले गौरा विधानसभा में 718 पोस्टल मत पड़े थे। जिसमें सपा को 433 तथा भाजपा को 168 मत मिले। 


मेहनौन विधानसभा में 771 पोस्टल मत पड़े थे। जिसमें सपा को 504 तथा भाजपा को 218 मत मिले। 


सदर विधानसभा सीट पर कुल 622 पोस्टल मत पड़े थे। जिसमें सपा को 369 तथा भाजपा को 211 मत मिले। 


इसी तरह बहराइच जनपद की 7 विधानसभा सीटों में बहराइच सदर विधानसभा सीट पर 556 पोस्टल मत पड़े। जिसमें सपा को 349 भाजपा को 172 नानपारा विधानसभा सीट अपना दल के समझौते में थी। यहां कुल 540 पोस्टल मत पड़े। जिसमें अपना दल को 143 तथा सपा को 331 मत मिले। 


मटेरा विधानसभा सीट पर कुल 512 पोस्टल मत पड़े। जिसमें सपा को 337 तथा भाजपा को 139 मत मिले। इसी तरह महसी विधानसभा सीट पर कुल 452 पोस्टल मत पड़े। जिसमें सपा को 263 तथा भाजपा को 169 मत मिले। 


पयागपुर विधानसभा सीट पर कुल 538 पोस्टल मत पड़े। जिसमें बीजेपी को 239 तथा सपा को 272 वोट मिले। कैसरगंज विधानसभा सीट पर कुल 554 पोस्टल मत पड़े। 


जिसमें सपा को 376 तथा भाजपा को 139 मत मिले। इसी तरह बलहा विधानसभा सीट पर कुल 535 पोस्टल मत पड़े। जिसमें सपा को 339 तथा भाजपा को 124 मत मिले। श्रावस्ती जनपद की 2 विधानसभा सीटों पर श्रावस्ती सीट पर कुल 874 पोस्टल मत पड़े। जिसमें सपा को 494 तथा भाजपा को 192 मत मिले। 


भिनगा विधानसभा सीट पर 4974 पोस्टल मत पड़े। जिसमें सपा को 424 तथा भाजपा को 262 मत मिले। इस तरह पोस्टल मतों में 19 विधानसभा सीटों पर सपा आगे रही तथा एक विधानसभा सीट पर भाजपा ने पोस्टल मतों में अपनी जीत दर्ज कराई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे