Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गम्भीर,इंजीनियर पुत्र की मौके पर मौत

गोण्डा: कार व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हनुमान प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस भीषण दुर्घटना में उनके इंजीनियर पुत्र की मौके पर मौत हो गई। कांग्रेस नेता के पुत्र की दुर्घटना में मौत के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।


रविवार की देर रात्रि बड़गांव स्थित अपने घर से अंबेडकर चौराहा स्थित अपने दुकान पर किसी काम से जा रहे थे। कि मंडे नाला स्थित क्रांति उपवन पार्क के पास अंबेडकर चौराहे की तरफ से आ रही एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। 


कार चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। रात्रि का समय होने के कारण दुर्घटना करने वाले गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका। 


लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इंजीनियर बेटे परमजीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 


दुर्घटना की सूचना शहर में पहुंचते ही अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 


हनुमान प्रसाद  बसपा में कैडर के पदाधिकारी भी रह चुके हैं। इसके बाद डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। 


जिला चिकित्सालय में कांग्रेस नेता का इलाज चल रहा है। हर कोई इस घटना से आवाक हो गया। सुबह से ही कांग्रेस नेता के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। 


हर कोई परिवार को ढांढस दे रहा है। मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। शायद परिवार को यह नहीं मालूम था रविवार की रात्रि घर से निकलते समय उनका बेटा अब दोबारा लौटकर नहीं आएगा।


 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसे दुर्घटनाओं का संयोग ही कहे कि जिलाधिकारी कार्यालय के पास पूर्व में बनाए गए मानक विहीन स्पीड ब्रेकर से जहां कई लोग असमय काल के गाल में समा गए। वही लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन द्वारा स्पीड ब्रेकर को हटाया गया। 


डीएम कार्यालय से लेकर मंडे नाला अब धीरे-धीरे एक्सीडेंट जोन बनता जा रहा है। करीब 100 मीटर के दायरे में तमाम लोग जहां गिरकर घायल हो गए हैं। वहीं कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे