Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:समतापरक समाज की स्थापना में डॉ. अम्बेडकर का योगदान सरानीय:एसडीएम


वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर यहां तहसील सभागार मे भारतीय संविधान मे समानता के अधिकार पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम अरूण कुमार सिंह व नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 


परिचर्चा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम अरूण सिंह ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने कानूनविद् के रूप में संविधान मे समता के अधिकार का अध्ययन कर इसे आगे बढ़ाया। 


उन्होंने अमेरिकी संविधान संशोधन के तहत भारत को भी समानता के अधिकार को लोकतंत्र का मूल ठहराया। 


विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी ने संविधान मे वर्णित नागरिक अधिकारों मे अवसर की समानता को सर्वश्रेष्ठ ठहराया। 


अध्यक्षता करते हुए रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संविधान मे डा. अम्बेडकर के चिंतन पर प्रकाश डाला। 


संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। अमीन संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, अधिवक्ता अनिल त्रिपाठी महेश, शासकीय अधिवक्ता शिवाकांत शुक्ल, विनोद मिश्र, राजेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, रामसिंह सरोज, सुरेश यादव, प्रदीप सिंह आदि ने भी अम्बेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर टीपी यादव, सिंटू मिश्र, सुमित त्रिपाठी, सुशील शुक्ल, कैलाशनाथ त्रिपाठी, अरूण पिपरा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे