Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर संचार विहार के साहित्यकारों को मिला "साहित्य गौरव सम्मान 2022"



आर के गिरी

गोण्डा:बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती के अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन एवं साहित्य सम्मान समारोह  के अंतर्गत मनकापुर आईटीआई संचार विहार के कवियों को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा व अतुलनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


संचार विहार आईटीआई के कवि एवं साहित्यकार  उमाकांत कुशवाहा, हिंदी संस्थान उ. प्र. से साहित्य भूषण से सम्मानित कवि सतीश आर्य, कवि राम लखन वर्मा, केंद्रीय विद्यालय से सेवा निव्रत शिक्षक कवि ईश्वर चन्द्र मेहदावली को सम्मान मिला।

यह कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह  शांति फाउंडेशन गोंडा के अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी और संयोजक सुनील कुमार आनन्द और प्रबन्धक खुशीराम मौर्य  के संयोजन में बुद्ध उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय करनीपुर वजीरगंज गोंडा में आयोजित किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे