Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज में भू माफिया जबरन कर रहा है, अवैध निर्माण



भू माफिया की मदद कर रहा स्थानीय प्रशासन, पीड़ित की नही हो रही सुनवाई

सिविल न्यायालय में विचाराधीन है मामला, न्यायलय ने जारी किया है स्थगन आदेश

विनोद कुमार

खबर प्रतापगढ के लालगंज टाऊन एरिया से है लालगंज टाउन एरिया स्थिति खानपट्टी में घुइसरनाथ रोड पर केशव तिवारी की एक बेशकीमती भूमि पर वसीम एक भू माफिया जबरन अवैध निर्माण कर रहा है। 


स्थानीय प्रशासन न्यायालय के स्थगन के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण धड़ल्ले से कराने की छूट देकर आराम फरमा रहा है और फरियादी केशव तिवारी दर दर की ठोकर खा रहा है।


जानकारी के मुताबिक खानपट्टी स्थिति भूमि गाटा संख्या 371 और 374 का वाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन हैं। 


इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से वसीम नाम का व्यक्ति जबरन अवैध निर्माण कर रहा है। 


पीडित केशव तिवारी का कहना है कि स्थानीय प्रशासन उनकी सुनने को तैयार नही है। कुछ अराजकत्तवों और पुलिस प्रशासन के दम पर निर्माण कराया जा रहा है। 


पीड़ित का आरोप है कि वसीम द्वारा उन्हे जान से मारने की धमकी दी गयी है। पीड़ित का कहना है कि बीते सप्ताह मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। 


पीड़ित का कहना है कि भ्रष्ट प्रशासन की वजह से अवैध निर्माण हो रहा है। पीङित ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से अविलम्ब अवैध निर्माण रुकवाए जाने की मांग करते हुए न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराये जाने की मांग की है। 


सूत्रो के मुताबिक दो सम्प्रदाय के बीच विवाद होने के चलते स्थानीय माहौल गर्म है यदि समय रहते प्रशासन ने कठोर कदम नही उठाया तो कुछ अनहोनी हो सकती है ऐसी आशंका जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे