Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का सराहनीय कार्य



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के तरफ से गोंडा-लखनऊ मार्ग के किनारे ग्राम पिपरी पेट्रोल पंप के सामने मीठे पानी का प्याऊ लगाया गया है।


यह प्याऊ लगातार एक माह तक चलेगा। इस प्याऊ के लगने से आसपास व मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। 


इस प्याऊ का उद्घाटन  उपजिलाधिकारी हीरालाल व सीओ मुन्ना उपाध्याय के द्वारा किया गया। 


इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि यह नेक कार्य है हर वर्ग के लोगों को ऐसे पुनीत कार्य में बढ़चढ़ का हिस्सा लेना चाहिए और सामाजिक कार्य के लिए आगे आना चाहिए। 


इस मौके पर नमो नमो मोर्चा के प्रदेश प्रभारी दीपक तिवारी, कमल नयन मिश्रा जिलाध्यक्ष, अजय कुमार कनौजिया जिला उपाध्यक्ष, राजेश मिश्रा ग्राम प्रधान भट्ट पुरवा, विशाल सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिपरी ग्राम प्रधान सोनू सिंह, मोनू सिंह, घनश्याम चोहान, सोनू, हरिश्चंद्र मीडिया प्रभारी, राम अनुज मिश्रा जिला महामंत्री, सीमा अवस्थी जिला उपाध्यक्ष, प्रिया सिंह, ऊषा सिंह, अनीता गोस्वामी, रबि सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी, सुरज कुमार, रितेश पाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे