Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़: आंधी बारिश में कच्चा घर गिरने से दंपत्ति हुए थे घायल, नहीं मिली आर्थिक सहायता

 




विनोद कुमार

प्रतापगढ़। बीते कुछ दिन पूर्व को भोर में आई आंधी और बारिश में कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव के मजदूर अजय कुमार का कच्चा घर ढह गया था घर के  नीचे सोए अजय और उसकी पत्नी स्नेहलता घायल हो गए। 


जिसके कारण मलबे बल्ली मिट्टी गिरने से पति पत्नी दोनों चोटिल हो गए थे जबकि सात साल का पियूष बाल बाल बच गया। 


घर गिरने से सारी गृहस्थी मलबे में दबने से नष्ट हो गई थी परिवार के सम्मुख खाने पीने के लाले पड़ गए हैं। 


अजय ने गृहस्थी बसाने और आर्थिक सहायता के लिए प्रशासन को एप्लीकेशन के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन आज तक कोई आर्थिक सहायता ना कोई मदत शासन प्रशासन द्वारा की गई। प्रार्थी बहुत हैरान एवं परेशान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे