Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:सरकारी पेड़ कटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम,शिकायतकर्ता को मिल रही धमकी


पीड़ित का आरोप

सूचना पर पहुची वनपुलिस




पँश्याम त्रिपाठी

शिवदयालगंज गोण्डा: क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शनिवार की रात में सड़क किनारे लगा अर्जुन का पेड़ कटने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लड़की को कब्जे में ले लिया है।


वन दरोगा अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात में अकबरपुर गांव के रहने वाले विजयपाल सिंह ने फोन पर सूचना दी कि कुछ दबंगों के द्वारा सड़क के किनारे लगा सरकारी अर्जुन का पेड़ अवैध रूप से काटा जा रहा है। 


सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जब जांच-पड़ताल की तो पता चला कि गाँव की ही कांति देवी पुत्री मिलन पासवान के द्वारा पेड़ कटवाया जा रहा था।


 वन दरोगा ने बताया कि घटना की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को देकर कटी हुई लकड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


वहीं अकबरपुर गांव की ही रहने वाले शिकायतकर्ता विजयपाल सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह ने बसपा नेता राजिक उस्मानी और बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्याम नारायण कोरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 


उनकी माने तो बसपा नेता और बसपा प्रत्याशी दोनों के द्वारा मौके पर बैठकर सरकारी पेड़ कटवाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत करने के बाद से ही दोनों लोगों के द्वारा उन्हें लगातार जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। 


शिकायतकर्ता के द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की गई है।दूसरी तरफ एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को भी इसी मामले में राजिक उस्मानी द्वारा धमकाने का मामला भी प्रकाश में आया है। 


स्थानीय पत्रकार ने बताया कि वह कवरेज करने के लिए गया था जहां पर पहले से मौजूद बसपा नेता और बसपा विधानसभा प्रत्याशी दोनों लोगों ने कवरेज करने से रोका साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।


इस संबंध में जब दोनों बसपा नेताओं से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो दोनों लोगों का फोन नहीं उठा।


बताते चलें कि राजिक उस्मानी के साथ खाद्यान्न माफिया और भू माफिया होने का तमगा भी जुड़ा हुआ है और इनकी पत्नी मौके पर अकबरपुर गांव की प्रधान भी हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे