Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:एक अदद आवास के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं निराश्रित गरीब परिवार



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। नगर पालिका अंतर्गत मोहल्ला सकरौरा में एक निराश्रित गरीब परिवार एक अदद आवास के लिए दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं।


नगरीय क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों की पात्रता के अनुसार वरीयता क्रम सूची में अपने चाहेतों का नाम शामिल किया जा रहा है। 


वहीं पात्र गरीब परिवार टूटे-फूटे छप्पर के मकान में रहने को विवस हैं। सकरौरा निवासी राजू पुत्र जगदीश व कंधई लाल ने नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को कई बार पत्र देकर आवास की सूची में नाम शामिल करने व आवास दिलाये जाने की मिन्नत किया। 


मगर सुनवाई न होने से मजबूर होकर उसी जर्जर मकान व खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। नगर के कई आवास के पात्र लोगों ने बताया कि उन्हें आवास की जरूरत है मगर उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। 


उनकी समस्या कोई सुनने वाला नही है। आवास का लाभ कैसे मिलेगा। यह समझ से परे है, नगर पालिका दौड़ते दौड़ते थक चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 


उधर नगर पालिका की ईओ प्रियंका मिश्रा कहती हैं की कोई भी आवास का प्रार्थना पत्र प्राप्त नही हुआ। आवास का आवेदन ऑनलाइन होता है जिसकी जांच नगर पालिका व सम्बंधित विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जाती है। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे