Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़: धूमधाम से मनाया गया अक्षय तृतीया का पावन पर्व,भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर सम्मानित हुई विभूतियां



वेदव्यास त्रिपाठी

लालगंज-प्रतापगढ़। भगवान् परशुराम की जयन्ती पर मंगलवार को क्षेत्र में विविध आयोजनों की धूम रही।


डभियार के समीप भगतपुर तिराहे पर ब्राम्हण महासभा भारत के तत्वाधान में भगवान परशुराम मंदिर के निर्माण की वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य आधारशिला भी रखी गयी। 


कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा कई विभूतियों को ब्राम्हण गौरव सम्मान भी प्रदान किया गया। 


जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ संयोजक एवं संस्था के जिलाध्यक्ष डा. शशिधर तिवारी व वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश तिवारी एवं समाजसेवी प्रमोद तिवारी के द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पार्जन व आरती वंदन के द्वारा किया गया। 


प्रख्यात् लोकगायक अमर बेदर्दी के सांस्कृतिक दल ने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मनोहारी आध्यात्मिक गीत व संगीत की श्रृंखला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राम्हण महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने राष्ट्र निर्माण व सामाजिक संरचना में ब्राम्हणों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान परशुराम के द्वारा अनीति के संहार पर प्रकाश डाला। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. शिवशंकर तिवारी ने अक्षय तृतीया के महात्म्य पर प्रकाश डाला। संचालन आचार्य पं. सूर्यमणि शुक्ल ने किया। 


कार्यक्रम को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संतोष पाण्डेय, विजय मिश्र बॉबी, अंजनी अमोघ, अरूणकृष्ण त्रिपाठी, ने भी संबोधित किया। संचालन आचार्य सूर्यमणि शुक्ल ने किया। 


इस मौके पर फूलचंद्र पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, पं. हरिहर प्रसाद, पं. चंद्रमौलि शुक्ल, पं. शिवकुमार शर्मा आदि रहे। वहीं बाबा घुइसरनाथ धाम में अखिल भारतीय ब्राम्हण परिवार द्वारा भगवान परशुराम जयंती समारोहपूर्वक मनाई गयी। 


संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम क्रोधी ने ब्राम्हणों को आने वाली पीढ़ी के लिए शिक्षा तथा दीक्षा व संस्कार तथा चरित्र के प्रति जागरूक बनाये जाने का आहवान किया। 


इस मौके पर रमाकांत मिश्र, देवी प्रसाद शुक्ल, पवन मिश्र प्रखर, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, बृजेश तिवारी, जगदीश मिश्र, रामकृष्ण मिश्र, त्रिभुवन तिवारी, अरूण तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे