Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के बरगदी मोड़ के निकट मार्ग के किनारे झाड़ी में मिला नवजात का भ्रूण



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बरगदी मोड़ के निकट मार्ग के किनारे झाड़ी में रविवार को एक बोरे में बंधे खून से लथपथ कपड़े ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खोला तो उसमें खून से सने हुए कपड़े भरे हुए थे। एक छोटी सी गठरी में एक नवजात (भ्रूण) बंधा हुआ था। 


जो पूरी तरह सड़ गया था और सड़ांध की बदबू आ रही थी। पुलिस ने उसे खोल कर नवजात भ्रूण को बाहर निकाला। 


आसपास के ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भ्रूण क्षत विक्षत स्थिति में था। जिससे भ्रूण हत्या करके किसी के द्वारा फेंके जाने की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस ने उसे पंचनामा कर दफना दिया। 


कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बोरे में भ्रूण और खून लगे कपड़े भरे हुए थे। जिसे यह लगता है कि किसी अज्ञात महिला ने अबॉर्शन के बाद उसे लाकर यहां पर फेंका है। पंचनामा भरवा कर भ्रूण को दफना दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे