Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य डा• महेन्द्र सिंह की माता स्व• इंदुमती सिंह को दी श्रद्धांजलि




वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने प्रतापगढ़ में विधान परिषद सदस्य/पूर्व मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह  के ग्राम करमाही आवास पर पधारकर उनकी माता  स्व0 इंदुमती सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डा0 महेन्द्र सिंह सहित शोक संतृप्त परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री  के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  ने भी स्व0 इंदुमती सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह सहित जिले/क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों आदि ने भी विधान परिषद सदस्य की स्व0 माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 


मुख्यमंत्री  के ग्राम करमाही स्थित हेलीपैड पहुॅचने पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह, जिला महामंत्री पवन गौतम, एम0एल0सी0 प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने स्वागत किया।  


मुख्यमंत्री  जनपद आगमन पर मण्डलायुक्त संजय गोयल, ए0डी0जी0 प्रयागराज प्रेम प्रकाश, आई0जी0 जोन प्रयागराज राकेश सिंह, जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी अभय पाण्डेय व अन्य पुलिस अधिकारी एवं मजिस्ट्रेटों ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की सतत् निगरानी करते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे