Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ईसानगर ब्लॉक में दिव्यांगों को कृतिम उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए हुए रजिस्ट्रेशन



दिव्यांग पुर्नवास केंद्र लखीमपुर के डॉक्टरों ने 90 दिव्यांगों का किया रजिस्ट्रेशन

जानकारी के अभाव में अधिकतर दिव्यांग नहीं पहुच सके ब्लॉक

कमलेश

खमरिया खीरी:दिव्यांग पुर्नवास केंद्र लखीमपुर के सौजन्य से बुधवार को ब्लॉक ईसानगर सभागार में दिव्यांगों को कृतिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया गया।


जिसमें करीब 90 दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं जानकारी के अभाव में क्षेत्र के बहुत से दिव्यांग अपना रजिस्ट्रेशन करवाने से वंशी

बुधवार को ईसानगर ब्लॉक सभागार में दोपहर बाद पहुचें दिव्यांग पुनर्वास केंद्र लखीमपुरखीरी के डॉ. राजेश गुप्ता एवं कृतिम एवं सहायक उपकरण के अभिषेक कुमार ने क्षेत्र के दिव्यांगों को कृतिम उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जिसमें करीब 90 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया।


वहीं जानकारी के अभाव में क्षेत्र के बहुत से लोग रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित रह गए। 


इस बाबत डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की जानकारी ऊपर भेजी जाएगी। जैसे ही बजट आएगा वैसे ही सभी को कृतिम अंग उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। 


साथ ही बताया कि इसके बारे में ब्लॉक स्तर से ग्राम प्रधानों के माध्यम से गांवों में सूचना देने की बात कही गई थी। 


जिसमें अधिकतर लोग जानकारी के अभाव में नहीं आ पाए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे