Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य संगोष्ठी जिला पंचायत सभागार में हुआ संपन्न



बीपी त्रिपाठी

  गोण्डा।        प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में संचालित सरकार की योजनाओं के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने एवं पठन-पाठन के अस्तर में वृद्धि लाने हेतु प्रधानाचार्य संगोष्ठी जिला पंचायत सभागार में मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

         

इस अवसर पर सरकार की संचालित शिक्षा से जुड़े विभिन्न योजनाओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा उसे शत प्रतिशत छात्रों व शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचाए जाने पर जोर दिया गया।

        


 इस अवसर पर मंडलायुक्त महोदय ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मिशन शक्ति, इंस्पायर्ड अवार्ड योजना, छात्रवृत्ति से संबंधित योजनाओं, प्रोजेक्ट अलंकार तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आदि के संबंध में गहन पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त प्रधानाचार्य अपने-अपने स्कूलों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को इसकी जानकारी से अवगत कराएं तथा पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ भी दिलाएं।

         


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने कहां कि वर्तमान समय में शिक्षा की कमी नहीं है एक से एक बौद्धिक व विद्वान प्रबुद्ध जन हुए हैं, जो देश विदेश में जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े सभी शिक्षकों प्रधानाचार्य से अपेक्षा करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी तालीम दे उनमें उनके अभिरुचि अनुसार उन्हें दक्ष व कुशल बनाएं जिससे कि वे अपना तथा परिवार, समाज व जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर गौरवान्वित कर सके। 


उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित हैं उन सभी योजनाएं का अक्षरश: लाभ बच्चों को मिले यह प्रमुख रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

       

 आयोजित इस संगोष्ठी में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक जगत से जुड़े लोगों द्वारा अपने अपने सुझाव भी दिए गए। 

             मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जो भी विषय विशेषज्ञ छात्रों को पढ़ाना चाहते है, जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।


 इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने भी अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।  

           

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया आश्वस्त किया गया कि जो भी योजनाएं संचालित है, वह शत प्रतिशत विद्यालयों व शिक्षा जगत तक पहुंचाए जाने का कार्य किया जाएगा। इसमें कहीं कोई कोताही नहीं रखी जाएगी।

        

संगोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जनपद के समस्त प्रधानाचार्यगण सहित अन्य संबंधित माध्यमिक शिक्षा से जुड़े अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे