Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर सैनिक परिवार का सुरेन्द्र ने बढ़ाया मान, खुशी से इतराया गांव



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। भारतीय सेना में अपना गौरवशाली योगदान देने वाले परिवार के बेटे का भी लेफ्टिनेंट कर्नल के चयन पर गांव खुशी से इतरा उठा है। 


लालगंज तहसील के पूरे छत्तू हाता निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर शिव नारायण यादव के पुत्र सुरेन्द्र यादव लेफ्टिनेंट कर्नल चयनित हुए हैं। 


साधारण किसान परिवार के सुरेन्द्र के चयन की जानकारी होते ही गांव व परिवार खुशी से झूम उठा है। पिता शिव नारायण यादव भी देश की सेना को अपनी जाबांज सेवाएं दे चुकें हैं। 


वहीं सुरेन्द्र के बाबा स्व. जगेश्वर प्रसाद यादव ब्रिटिश सेना में सेवारत रहे हैं। सैनिक परिवार के सुरेन्द्र यादव ने भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की सफलता लेकर परिवार व गांव का मान बढ़ाया है। 


सुरेन्द्र की मां किरन यादव गृहणी हैं। सफलता पर सुरेन्द्र ने अपनी मां किरन के द्वारा दिये गये संस्कार को सेहरा दिया है। गांव के लोगों ने इस कामयाबी पर परिवारजनों का मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी बयां की। 


पूर्व प्रधानाचार्य बृजकिशोर तिवारी, सांसद प्रमोद तिवारी के निजी सचिव अरूण पाण्डेय, रामसुमेर यादव, कृष्ण कुमार सरोज, सूबेदार मेजर बीडी सिंह बघेल आदि ने मेधावी सुरेन्द्र की सफलता पर गांव तथा इलाके के लिए गौरवपूर्ण क्षण कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे