Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रोन्नति पर स्थानांतरित एसडीएम को अधिवक्ताओं ने दी समारोहपूर्वक विदाई



तहसील सभागार में स्थानांतरित एसडीएम को सम्मानित करते अधिवक्ता

गौरव तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील में तैनात एसडीएम अरूण सिंह को सीआरओ पद पर प्रोन्नत मिलने के बाद सोमवार को अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। 


संयुक्त अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में सभागार में विदाई के तहत एसडीएम अरूण सिंह को संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री शेषनाथ तिवारी तथा उपाध्यक्ष बीके तिवारी ने स्मृति चिन्ह के साथ माल्यार्पण के जरिए सम्मानित किया। 


कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचन्द्र त्रिपाठी के विदाई गीत से माहौल भावुक हुआ दिखा। बतौर मुख्य अतिथि अरूण सिंह ने कहा कि लोक सेवा में जनता की समस्याआंे का समुचित निस्तारण कराना ही मिशन है। 


उन्होंने यहां अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। 


तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपने संबोधन में अरूण सिंह के सीआरओ पद पर प्रोन्नत को लेकर खुशी जताई। अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने अरूण सिंह के मृदृल व्यवहार तथा कार्य संस्कृति की जमकर सराहना की। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। 


समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष राममोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह, लाल राजेन्द्र प्रताप सिंह, विकास मिश्र, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, लालता प्रसाद पाण्डेय, सुशील शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, विनोद मिश्र आदि ने अरूण सिंह के कार्यकाल को प्रशासनिक सेवा के लिए उदाहरण बताया। 


इस मौके पर दिनेश सिंह, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, केबी सिंह, कालिका प्रसाद पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, संदीप सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, आशीष तिवारी, नामवर सिंह, मो. ईशा, प्रभात श्रीवास्तव, कुलदीप तिवारी, वसीमुददीन, पारसनाथ सरोज, लाल विनोद प्रताप सिंह, सुरेन्द्र रजक, रवीन्द्र नाथ तिवारी, इरफान, शैलेन्द्र सिंह बघेल, घनश्याम मिश्र आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे