Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पट्टी में 18 जून को सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करेंगे जिलाधिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में दिनांक 18 जून 2022 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में किया जायेगा। 


इसके अलावा तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) व तहसील कुण्डा में मुख्य राजस्व अधिकारी व अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।


 इसके अतिरिक्त अन्य तिथियों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 02 जुलाई को सदर, 16 जुलाई को लालगंज, 06 अगस्त को कुण्डा, 20 अगस्त को रानीगंज, 03 सितम्बर को पट्टी, 17 सितम्बर को सदर, 01 अक्टूबर को लालगंज, 15 अक्टूबर को कुण्डा, 05 नवम्बर को रानीगंज, 19 नवम्बर को पट्टी, 03 दिसम्बर को सदर व 17 दिसम्बर को लालगंज में किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे