Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:विधवा पेंशन की केवाईसी के लिए दर -दर भटक रही है महिला



रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। विधवा पेंशन की केवाईसी कराने के लिये दर दर महिला भटक रही है, मगर उसकी  सुनवाई नही हो रही है। 


प्रकरण विकास खण्ड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पैरौरी के मजरा पांडेय पुरवा से जुड़ा है। यहां कि निवासी ऊषा देवी पत्नी सन्तोष कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से समाज कल्याण विभाग को प्रार्थना भेजा है। 


जिसमे कहा गया है कि करीब 8 वर्ष पूर्व उसके पति का निधन हो गया था। काफी परिश्रम के बाद करीब 4 वर्ष पूर्व उसका विधवा पेंशन बना था। तब से उसे पेंशन का लाभ मिल रहा था। 


सरकार द्वारा केवाईसी भरवाने की व्यवस्था लागू की है। जिसकी सूचना पाकर वह ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व पंचायत सहायक के पास जाकर केवाईसी भरवाने का प्रयास कर चुकी है। 


मगर विभाग द्वारा जारी की गई सूची में उसका नाम व रजिस्ट्रेशन नम्बर नही है। जिससे उसका केवाईसी नही हो पा रहा है। 


महिला का आरोप है कि यदि उसका केवाईसी नही हो पाया तो वह विधवा पेंशन के लाभ से वंचित हो जायेगी। जिससे उसके सामने भरण पोषण की समस्या उतपन्न हो जाएगी। 


उसने  केवाईसी भरवाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है। फिर भी यदि सूची में नाम नही है तो आन लाइन सूची निकलवाकर उसका केवाईसी भरवाया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे