Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:भारतीय किसान यूनियन भानु सौंपा ज्ञापन

  


रजनीश/ ज्ञान प्रकाश                                             

करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता प्रताप बली सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। 

जिसमे कहा गया है कि करनैलगंज नगर के मोहल्ला नई बाजार निवासी नूरजहां व महिताब बानो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित हुआ था। 


दोनो महिलाओं ने आवास का निर्माण करवाया था। जिसे कुछ लोगों ने बल पूर्वक तोड़वा दिया है। अब उसी पर प्लाटिंग करवाना चाह रहे हैं। 


प्रकरण से जुड़े सभी दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाकर कार्रवाई किये जाने, पीड़ितों को उनके आवास वाले स्थान पर पुनः स्थापित कराये जाने के साथ क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे