रजनीश / ज्ञान प्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ करनैलगंज इकाई के अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह व सईद अहमद की अगुवाई में पद...
रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ करनैलगंज इकाई के अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह व सईद अहमद की अगुवाई में पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय को तीन सूत्रीय मांगों का मांग पत्र सौंपा है।
जिसमें कहा गया है कि आधार नामांकन को लेकर शिक्षा क्षेत्र करनैलगंज के 38 विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन रोका गया है।
जब कि सभी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा निरंतर प्रयास किया जमस रहा है। कुछ बच्चों का आधार बन गया है, इनरोलमेंट नम्बर भी जारी है, मगर स्थाई आधार बनने में एक माह से अधिक समय लग रहा है।
जिससे एप पर पेंडेंसी कम नही हो रही है। काफी प्रयास के बाद भी कुछ अभिभावक अपने बच्चों का आधार नही बनवा रहे हैं।
जिससे शिक्षकों की कोई गल्ती नही है, फिर भी उनका वेतन रोंक दिया गया है।
पदाधिकारियों ने शिक्षकों सहित समस्त स्टाफ का वेतन बहाल करने की मांग की गई है।
COMMENTS