Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार



बी पी त्रिपाठी/रमेश कुमार

गोण्डा:इटियाथोक क्षेत्र में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


इटियाथोक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली स्कूली छात्राओं के साथ मनचले युवक द्वारा छेड़-छाड़ करने का मामला सामने आया है। 


जहां स्कूल से वापस अपने घर जा रही नाबालिग छात्राओं से मनचले युवक ने छेड़छाड़ की। जिससे परेशान होकर छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।


जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, युवक छात्राओं को परेशान कर रहा था जिससे छात्राएं डरी हुई थीं।तंग आकर छात्राओं ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 


जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर मनचले के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया।


वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने  मोतीगंज थाना क्षेत्र के गांवगढ़ी निवासी संजय सिंह पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार किया है।


थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट व छेड़-छाड़ का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 


और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे