Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गांजे बांजे के साथ निकाली गई



                             महंत शशिकान्तदास


वासुदेव यादव 

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज देर शाम भगवान जगन्नाथ की गाजे-बाजे के साथ लगभग आधा दर्जन मंदिरों से रथयात्रा नगरी में निकाली गई।

झलक


इस दौरान प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से मंदिर के महंत राघवदास महाराज के नेतृत्व में भगवान को रथ पर विराजमान कर नगर में यात्रा निकाली गई।


वहीं दूसरी ओर राम कचहरी चारों धाम मंदिर के महंत शशिकांतदास के नेतृत्व में भी रथ यात्रा निकाली गई।

इस दौरान धार्मिक गीतों पर भक्तगण नाचते गाते और झूमते दिखे।


 बता दें कि आज अयोध्या नगर में लगभग आधा दर्जन स्थानों से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा मंदिरों से निकाली गई, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए सरयू नदी तक पहुंची। वहां पर आरती और दर्शन पूजन के उपरांत पुनः रथ यात्रा अपने गंतव्य पर पहुंची।


 इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के उचित इंतजाम किए गए। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सन्त महंत व भक्त गण शामिल रहे। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे