Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में लहराया 50 फिट उंचा तिरंगा



राजकुमार शर्मा

बहराइच।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की नेतृत्व में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत आगामी 11 से 17 अगस्त, 2022 तक  ‘‘स्वतन्त्रता सप्ताह’’ तथा ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में जनपदवासियों विशेषकर छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रगान के गायन के बीच 50 फिट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 


इस अवसर पर ‘‘भारत माता की जय’’ ‘‘वन्देमातरम’’ के जयघोष से सम्पूर्ण विद्यालय परिसर गूंज उठा। 


इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में सस्वर झण्डागीत का सामूहिक गायन भी हुआ।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि ‘‘स्वतन्त्रता सप्ताह’’ तथा ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम आयोजन के पीछे देश के   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोच है कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो। स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर हो। 


यह कार्यक्रम हम सभी नागरिकों के लिए राष्ट्र के प्रति अपनी भावना प्रकट करने का एक अवसर है। 


डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि हमारी युवा शक्ति से सम्पूर्ण विश्व को बड़ी उम्मीदें है। भारत युवाओं का देश है। 


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सम्पूर्ण विश्व में भारत की नई पहचान बनी और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बढ़ा है। 


डीएम डॉ. चन्द्र ने जनपद वासियों को आहवान कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी घरों में तिरंगा फहरायें।  


जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ में शामिल होने का अवसर हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। 


हमें चाहिए कि इस अवसर को सहेज कर रखें। डीएम ने सभी छात्र-छात्राओं का आहवान कि ‘‘स्वतन्त्रता सप्ताह’’ तथा ‘‘हर घर तिरंगा’’ अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्साह और उमंग के साथ शामिल हों।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में विगत डेढ वर्षों से राष्ट्र आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 


आज़ादी का यह अमृत महोत्सव इस बात की निशानी है कि आज़ादी प्राप्त किये हुए हमें 75 वर्ष पूरे हो गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने लोगों का आहवान किया कि स्वतन्त्रता सप्ताह अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ शामिल हों। 


पुलिस अधीक्षक बहराईच ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, स्कूल परिसर में स्थापित 50 फिट का तिरंगा हमें यह याद दिलाता रहेगा कि हमें सर्वथा इसका सम्मान करना है।


कार्यक्रम के दौरान जसवीर सिंह द्वारा तैयार की गयी ‘‘शान तिरंगे’’ म्यूजिक की भी लांचिंग की गई। 


कार्यक्रम के अन्त में डीएम व एसपी ने छात्र-छात्राओं व अन्य मौजूद लोगों को तिरंगा भी भेंट किया। 


इस अवसर पर विद्यालय के पदाधिकारी, छवि रायतानी, प्रदीप रायतानी, शिक्षक, शिक्षकाएं, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक, मीडिया प्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे