Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारत की आन-बान-शान है तिरंगा:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक के डांडी ग्राम में स्थित संस्कार एजुकेशनल एकेडमी में पर्यावरण तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन कर लोगों को हर घर तिरंगा फहराने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया


कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन बान शान है।


इसके सम्मान की रक्षा करना हम भारतीयों की पहली जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि हमारी आज़ादी 75 वर्ष की होने जा रही है।


समय है कि हम स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दें और उनके विचारों को आत्म सात करते हुए राष्ट्र के विकास में भागीदार बनें।


आगे उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के बगैर हम अपना राष्ट्र धर्म नहीं निभा सकते।


एकेडमी के प्रबन्धक विकास पांडेय ने कहा कि यह आज़ादी हमें बड़ी मुश्किलों से मिली है।हम युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि अमर शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की सेवा में तत्पर बनें।


इस मौके पर अनुराग मिश्र,अजीत यादव,धर्मेन्द्र तिवारी,रवि कुमार,कविता देवी,शीतल कुमारी एवं युवक मंगल दल बोझी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे