Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगर निकाय चुनाव के लिए संगठन को निचले स्तर से मजबूत करना होगा:राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस

 


अयोध्या 1 अगस्त। नगर निकाय का चुनाव यदि मजबूती से लड़ना है तो पार्टी का संगठन निचले स्तर तक मज़बूत करना होगा।


उक्त उद्गार पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा फैजाबाद के प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।


श्री पटेल कांग्रेस कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव तथा डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की।

राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कांग्रेस पार्टी सदैव सत्य के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी है, 


वहीं भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं के सहारे विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही। 


जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहां कांग्रेस पार्टी के पास प्रत्येक गांव में तथा महानगर में पार्टी का मजबूत सांगठनिक ढांचा मौजूद है।


प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा आज के डिजिटल युग में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को डिजिटल सदस्यता के लिए जागरूक होना पड़ेगा।



जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया फैजाबाद जिले में सदस्यता अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है। 


पार्टी अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के यहां अपने वॉइस नेताओं के साथ डोर टू डोर संपर्क कर रही है।



पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहां मजबूत कार्यकर्ता से ही ऊपर तक पार्टी को मजबूती मिलती है।


संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ,उग्रसेन मिश्रा ,शिवपूजन पांडे, विजय पांडे ,डीएन वर्मा  राम सागर शुक्ला, अब्दुल हकीम ,रामकरण कोरी, राम बहादुर सिंह ,राम अभिलाष पांडे, राम अवध, मोहम्मद मुशीर खान भगवान बहादुर शुक्ला कर्म राज यादव प्रदेश सचिव रामचरित्र वर्मा, श्रीनिवास शास्त्री, द्वारिका पांडे ,उमेश उपाध्याय, बसंत मिश्रा, अशोक राय ,पीसीसी सदस्य अशोक सिंह , राम निहाल मौर्य, सरजू प्रसाद वर्मा, बिलाल अंसारी ,रामेंद्र त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य महेश वर्मा, रामसनेही निषाद ,पूर्व विधायक माधव प्रसाद ,शिवा सिंह यादव, केशव राणा, अमरीश कुमार पांडे, तेजबली पांडे ,दिनेश कुमार शुक्ला, मोहम्मद आरिफ दिनेश चौधरी, आजाद रावत, लक्ष्मी प्रसाद यादव, शत्रुघ्न, इंद्रसेन यादव, राधेश्याम वर्मा, रामचरित्र वर्मा, किशोरी रमण अग्रवाल, भीम शुक्ला ,दयावती ,मोहम्मद तारिक  रामनरेश मौर्य, सुनील पांडे ,मनीष सिंह आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे