Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बभनजोत:आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा



संजय कुमार यादव 

बभनजोत गोण्डा: आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जिले के छपिया पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।


तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी हथियागढ़ अरुण कुमार गौतम,वा जिला पंचायत सदस्य शांति भूषण मणि त्रिपाठी (मनोज तिवारी) शामिल हुए ।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पुलिस के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा में हथियागढ़ बाजार प्रधान मनीष कुमार पांडे,अरबिंद शर्मा ने भी सहभागिता निभाई।चौकी प्रभारी की देखरेख में देशभक्ति गीतों की धुन पर ये तिरंगा यात्रा हथियागढ़ बाजार ,खैरवा पोखरा, हनुमानगढ़ी कोटिया धाम मंदिर हनुमानगढ़ी गेट चरसी चौराहे पर पहुंची।

इस दौरान चौकी प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद लोगों को जागरूक करना है और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। और अपने घरों में सम्मान पूर्वक तिरंगा लगाए।


 हेड कांस्टेबल मलखा कनौजिया ,राजमन यादव, अंकुल यादव ,मनोज यादव, अरुण कुमार वर्मा, अंकित शर्मा, सुशील कुमार, दीपक कुमार,अभिषेक कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे