Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारतीय कुश्ती संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह कामनवेल्थ रेसलिंग समिति के सर्वसम्मति से बने उपाध्यक्ष



श्याम त्रिपाठी 

 नवाबगंज (गोंडा) । कैसरगंज भाजपा सांसद राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को वर्ल्ड कामनवेल्थ रेसलिंग समिति का सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया उनके इस मनोनयन से क्षेत्र के लोगों ने फोन व अन्य माध्यम से बधाई दी है।


क्षेत्र के विश्वनोहरपुर गांव निवासी राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जो कि भाजपा से कैसरगंज सांसद भी है उन्हे वर्ल्ड कामनवेल्थ रेसलिंग समिति का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है ।


उनके इस मनोनयन से भाजपा नेता लालजी सिंह ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस मनोनयन से देश के साथ साथ जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन होगा।


 जबसे नेताजी ने कुश्ती पद भार सभाला है तबसे भारतीय कुश्ती को आशातीत सफलता मिली है। 


हाल ही राष्ट्र मंडल खेल मे 12 पदक कुश्ती से आये है नंदिनी नगर स्थित साई सेंटर के कुश्ती कोच प्रेमचंद यादव ने बताया इतिहास मे पहली बार कामनवेल्थ कुश्ती समिति का कोई पद पहली बार नेताजी को मिला है उनके मनोनयन से भारतीय कुश्ती को मजबूती तो मिलेगी साथ मे जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन हो रहा है ।


बधाई देने वालो मे नगरपालिका सभासद विनोद कुमार उर्फ पंडित सोनी भाजपा नेता नगर व्यापारी सूयलाल गुप्ता गोवंश प्रकोष्ठ का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सूर्य लाल दूबे भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद दुबे  मनीष पाठक नगर व्यापारी राजेश गुप्ता अभिषेक पांडेय सतीश सिंह सूल्तान सिंह पूर्व जिला मंत्री भाजपा धर्मेन्द्र पांडेय पिंकू शुक्ला रतन देव तिवारी अखिलेश त्रिपाठी राजू शुक्ला संतोष कुमार थुल्लूर शुक्ला रज्जन पांडेय मनीष सिंह मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे l

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे