Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हथियागढ़ में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को दिलाया घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प



 मैराज शेख

मसकनवा गोण्डा:आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस कर्मियों सहित हथियागढ़ की जनता ने ग्राम पंचायत भर में तिरंगा यात्रा निकालीं। 


शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर जिले भर में कई गतिविधियां की जा रही हैं।


इसके तहत शुक्रवार को हथियागढ़ ग्राम पंचायत में प्रधान प्रतिनिधि मनीष पांडेय के अथक प्रयास से हथियागढ़ पुलिस प्रशासन व हथियागढ़ की जनता ने तिरंगा यात्रा निकाली। 


यह यात्रा श्री हनुमान गढ़ी चौराहे से श्री राम चौराहे से शुरू होकर बाजार होते हुए पोखरा मंदिर पर खत्म हुई। 


इसमें हथियागढ़ प्रधान  प्रतिनिधि मनीष पांडेय,प्रधान अरविंद शर्मा, उपनिरीक्षक अरुण गौतम व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष प्रज्ज्वल गुप्ता एवम् भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी सुनील गुप्ता के साथ अन्य सभी युवा साथी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे