Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न




वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल के आह्वान पर महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी के तत्वधान में बड़े हर्षोल्लास के साथ बैठक संपन्न हुई | 


भारत भवन कालबादेवी रोड मां बंबा देवी के दरबार में पत्रकारों के हित संरक्षण एवं उनके मान-सम्मान के लिए तमाम योजनाओं पर चर्चा एवं बिचार बिमर्श हुआ। बैठक की शुरुआत सरस्वती पूजा के साथ शुरु किया गया ।


सबसे पहले आए हुए मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आई कार्ड एवं प्रमाण पत्र दिया  गया। उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र  आए हुए सभी अतिथियों का सारस्वत सम्मान एवं सत्कार किया गया।


मुंबई के वरिष्ठ समाजसेवी राजेश कृष्ण कांत मिश्र ने संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मंच का संचालन करते हुए कल्याण जिला के जिलाध्यक्ष चौधरी गया प्रसाद यादव अपने मुखारविंद से वहां पर आए हुए प्रमुख रुप से पूर्वांचल विकास परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दुर्गेश यादव का सम्मान किया गया। 


डॉ दुर्गेश यादव ने कहा कि मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के लिए मैं रात दिन खड़ा हूं मैं कदम से कदम मिलाकर चलूंगा और पत्रकारों की आवाज को बुलंद करूंगा बैठक में प्रमुख उपस्थिति उत्तर प्रदेश से चलकर आए मीडिया वेलफेयर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडे  सुरेश बहादुर सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश सोमवंशी महाराष्ट्र विधि सलाहकार कमलेश त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र अर्चना दुबे प्रदेश प्रभारी महाराष्ट्र सुजाता दीपक माने प्रदेश महामंत्री महाराष्ट् शैलेश यादव प्रदेश मंत्री महाराष्ट्र इन सबके उपस्थिति में सम्मानित किये गये। 


प्रमुख अतिथि दैनिक उत्तर शक्ति के संपादक ओम प्रकाश प्रजापति महाराष्ट्र मुंबई के जाने-माने पेपर से उत्तर भारतीयों की आवाज उठाते चले आए  अरविंद  यादव संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वासुदेव फाउंडेशन का सत्कार किया गया। 


रवि यादव ने अपने मुखारविंद से कविता सुनाकर सबका मन मोह लिए रवि यादव पत्रकार भी है दूर दराज से आए वीरेंद्र कुमार मिश्रा, बृजेश यादव, सभा जीत यादव प्रमुख समाज सेवा करने वाले  झुल्लूर यादव बिरहा गायक चंद्र जीत यादव, धर्मराज मिश्रा, राम लीला, सेवा केंद्र के कलाकार नत्थू लाल चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद दिक्षित दक्षिण मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मिश्रा राजू तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पर उपस्थित थे। 


प्रमुख संचालन कर्ता चौधरी गया प्रसाद यादव द्वारा अपने मुखारविंद उसे सबका बारी बारी से सम्मान किया गया। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने सबका आभार व्यक्त किया।


 इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश मीडिया प्रभारी अविनाश सिंह, युवा शाखा प्रभारी राजीव तिवारी, अक्षय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (युवा शाखा) गुजरात बृजेश पाण्डेय, आशीष तिवारी, पंकज शुक्ल मोहम्मद अयूब खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे