Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जर्जर विद्युत पोल से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा



रमाकांत पांडे 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां दीवानगंज चौराहे पर एलटी लाइन का खम्बा नीचे से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। 


मेन रोड होने के नाते भीड़-भाड़ अधिक रहता है। जरा सा हवा का रुख बदला तो बड़ा हादसा हो सकता है।दीवानगंज बाजार  मुख्य मार्केट होने की वजह से हर समय सैकड़ो लोगो का आवागमन रहता है जिनकी जान पर खतरा मंडरा रहा है।


जर्जर पोल को जल्द दुरुस्त नही कराया गया तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।चिलबिला-पट्टी रोड पर दीवानगंज बाजार मे जर्जर विद्युत पोल मौत बनकर मंडराने लगा है।


सोनाही पावर हाउस से दीवानगंज बाजार को विद्युत सप्लाई मिलती है।


जेई रणविजय सिंह से पूछने पर पता लगा कि मामले की जानकारी नही है जांच कर जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे