Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:देश के सम्मान में निकाली गई पर्यावरण तिरंगा यात्रा



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां पर्यावरण सेना के सहयोग से वन विभाग के रानीगंज रेंज के तत्वावधान में आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वनाथगंज पौधशाला से पर्यावरण तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों को देश रक्षा एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया।


पौधशाला से निकली पर्यावरण तिरंगा यात्रा कोहला गांव होते हुए रेलवे स्टेशन के रास्ते पुनः वन विभाग के नर्सरी परिसर में सम्पन्न हुई।

इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वाधीनता दिवस पर सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा करके देश के सम्मान की रक्षा का संकल्प लें।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए देश की हरा भरा बनाने और जलवायु परिवर्तन को रोकने का संकल्प दिलाया।


वन क्षेत्राधिकारी रानीगंज अनिल शुक्ला ने कहा कि हर घर तिरंगा के तहत सभी लोगों को द्वारा अपने घर पर तिरंगा फहरा कर लोगों में देश के प्रति भाव जगाना और जन कल्याण की भावना को मजबूत करना ही उद्देश्य है।उन्होंने सभी से तिरंगे के सम्मान को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।


इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,कुलदीप यादव, चन्द्रभान पटेल,सियाराम पटेल,अंकित मिश्रा,वाहिद खान,महफूज खान, लाल जी मिश्रा,अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं युवक मंगल दल अध्यक्ष और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे