Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को प्रशासन ने किया हाउस अरेस्ट,उदय प्रताप सिंह के समर्थन मे कुंडा डेरवा के व्यापारियों ने बाजार किया बंद


                             वीडियो


गौरव तिवारी 

प्रतापगढ़ के कुन्डा शेखपुर आशिक में एक विशेष समुदाय द्वारा मस्जिदनुमा गेट का निर्माण करने के बाद गेट के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर दो दिन से कुंडा तहसील में तीन दीनों से धरने पर बैठे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह को पुलिस प्रशासन ने आज तीसरे दिन किया हाउस अरेस्ट. 


अनैतिक रूप से गेट का निर्माण किये जाने से नाराज़ हिन्दूवादी छवि के उदय प्रताप सिंह के द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए डेरवा बाजार के सभी ब्यापारियो व दुकानदारों ने राजा उदय प्रताप सिंह के समर्थन में आज पूरा डेरवा बाजार बन्द रहा व शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर उदय प्रताप सिंह के समर्थन में जय श्री राम नाम की नारेबाज़ी की गई. 


इस क्रम में आज प्रतापगढ़ जनपद के विधानसभा कुन्डा, कुन्डा-बाबूगंज, हीरागंज, महेशगंज, डेरवा, विहार, मंडल भासौं, भिटारा कमासिन बाज़ार के व्यापारियों ने सामूहिक बंदी का ऐलान किया और हर चौराहे पर एकत्रित हो कर उदय प्रताप सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे