Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों को प्रशस्ति पत्र तथा उपहार भेंट कर किया सम्मानित

 




अयोध्या :1 अगस्त राष्ट्रीय व्यापार मंडल का प्रतिभा सम्मान समारोह रामपुर भगन के राहुल शिक्षा निकेतन में संपन्न हुआ।



सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह तथा महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या मौजूद रहे।



राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक सुधीर कांत शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने तथा संचालन व्यापार मंडल युवा शाखा के मंडल अध्यक्ष विनय सिंह ने की।


इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तथा डॉ प्रियंका मौर्या का सोहावल टोल प्लाजा पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में तथा नाका बाईपास पर प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर संयोजक सुधीर कांत शर्मा के जन्मोत्सव के उपलक्ष में 11 किलो का केक काटा गया।

सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारियों के सुख दुख में सदा बढ़-चढ़कर भागीदारी करता है रामपुर भगन इतनी बड़ी तादाद में व्यापारियों का उपस्थित होना यह दर्शाता है अयोध्या का राष्ट्रीय व्यापार मंडल इकाई अत्यंत सक्रिय और गतिमान है।


योगेंद्र प्रताप सिंह अपने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा बच्चे इस देश की नीव है। नीव जितनी मजबूत होगी राष्ट्र उतना ही शक्तिशाली होगा। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सम्मानित किए गए सभी छात्रों को अपनी तरफ से ₹1000 की धनराशि भी दी। 


महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रियंका मौर्या ने सम्मानित हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वह राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दें और नशे की लत से दूर रहे।


डॉ प्रियंका मौर्या ने विद्यालय परिवार को भी बधाई देते हुए कहा यह जानकर हर्ष हुआ जब से विद्यालय खुला है इसका परिणाम शत-प्रतिशत ही रहा है।


अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने बताया राष्ट्रीय व्यापार मंडल फैजाबाद में तेजी से मजबूत हो रहा है। जल्द ही एक बड़ा समारोह करके राष्ट्रीय व्यापार मंडल की मंडल और जिला इकाइयों को घोषित किया जाएगा।


सम्मिलित होने वाले छात्र अक्षिता मिश्रा श्रेयांश सिंह राजन सिंह आदित्य प्रकाश वर्मा अमन नितिन साहू स्वाति वर्मा संध्या सोनी अभिनय सिंह साक्षी शर्मा प्रमुख रहे। छात्रों को प्रशस्ति पत्र तथा उपहार भेंट किए गए।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम तथा जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में रंजीत शर्मा दीपक सचान इकबाल अहमद अनुज पांडे आसिफ अंसारी राकेश पासवान प्रसून मोहन कौशल मुशीर अहमद आदि ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव शिव भोला सिंह, युवा जिला अध्यक्ष द्वारकेश पांडे, रानी बाजार अध्यक्ष विजय कसौधन, सुमित साहू, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष दीपक तिवारी, रामफूल, रामलाल ,अनुराग पांडे ,रामफूल यादव,पूर्व प्रधान छोटेलाल अंबु सोनी ,रामपुर भगन के बाजार सुधांशु मिश्रा अध्यक्ष श्री एसपी विश्वकर्मा,राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिले के पदाधिकारी डॉ रविक्रांत श्रीवास्तव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी प्रजापति,राम तीरथ कसौधन,मनोज पाण्डेय,दिलीप कुमार सैनी ,अजय वर्मा,आलोक वर्मा,बलजिंदर वर्मा,मो0इरफान,राम तीरथ कसौधन,जियालाल भारती, संतोष वर्मा विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजबहादुर शर्मा,अनिल पांडे,शीला सिंह देवेंद्र यादव,जितेंद्र,रेखा तिवारी, रमाकांत तिवारी,पूजा,मनीषा,तुषा,प्रिया किरन,मीरा,खुशबू सहित मुख्य रूप से रहे मौजूद।  

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे