Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...तिरंगा जागरूकता रैली


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी व नगर पालिका परिषद बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में एन सी सी कैडेटों की तिरंगा यात्रा गुरुवार को निकाली गई। तिरंगा यात्रा एम एल के महाविद्यालय से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ एम पी पी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई।



जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सूद के निर्देशन में गुरुवार को एम एल के पी जी कॉलेज के स्टेच्यू हाल से प्रारंभ तिरंगा यात्रा को पूर्व राज्यमंत्री प्रदेश शासन व सदर विधायक पलटू राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय व बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा महाविद्यालय से सिटी पैलेस, बड़ा पल चौराहा, चौक बाज़ार होते हुए वीर विनय चौराहा से होकर एम पी पी इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। तिरंगा यात्रा नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट मदन लाल ,ई ओ नगर पालिका व बटालियन के एस एम आनरी लेफ्टिनेंट पवन कुमार की अगुवाई में निकली। तिरंगा यात्रा के दौरान एम एल के पी जी कॉलेज, एम पी पी इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर स्कूल,भगवती आदर्श विद्यालय व सिटी मांटेसरी कॉलेज के एन सी सी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा फहराने के साथ ही भारत माता के जयघोष से समूचे नगर को गुंजायमान करते नज़र आये। तिरंगा यात्रा में मेजर वंदना पाण्डेय, लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान, सेकंड ऑफिसर रत्नेश सिंह, सेकंड ऑफिसर लईक अहमद, सीटीओ आनंद चौधरी, सूबेदार जयकार सिंह गुरुंग, योगेंद्र सिंह, सहित नगर पालिका के क सभासद मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे