Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भगवान राम लला के दरबार में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी 26 सितंबर को लगाएंगे न्याय की अर्जी

 


अरविंद यादव भाकियू अध्यक्ष, अयोध्या


वासुदेव यादव 

अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने आज एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया है।


 ज्ञापन में कहा है कि हम लोगों ने गत दिनों सदर तहसील के तिकोनिया पार्क में धरना दिया था। स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन दिया था उस पर ना तो कोई अमल हुआ और ना ही कोई कार्यवाही हुई। 


इसके चलते अब 26 सितंबर को माझा वरहटा से दर्जनों किसानों का जत्था भगवान राम लला के परिसर में जाकर न्याय की अब अर्जी लगाएंगे भगवान श्रीराम से न्याय की गुहार लगाएंगे।  


भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने हम लोगों की शिकायत नहीं सुनी है। इसके चलते अब हम सभी मजबूरी में भगवान श्री राम के मंदिर में जाकर अर्जी लगाएंगे और इंसाफ की गुहार लगाएंगे। 


इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेता प्रदेश सचिव फरीद अहमद नगर अध्यक्ष अबरार खान माया ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव वा रामप्यारे यादव शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे