Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो पोस्ट करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया।


पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। 


कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि निर्मल कुमार सिंह उर्फ दीपू पुत्र स्व.फौजदार सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर कोटहना थाना करनैलगंज ने अवैध असलहे के साथ फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर पोस्ट किया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


संबंधित फोटो एवं वायरल हो रहे वीडियो को देखते हुए उन्हें शाहपुर रोड पर ग्राम बसुहा के पास में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक अवैध असलहा एवं कारतूस भी बरामद किया गया। 


संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया। यह बरामदगी एसआई अजय कुमार सिंह एवं परशुराम सिंह द्वारा की गई। 


गिरफ्तार निर्मल कुमार सिंह को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे