Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पूर्व ही बन गया श्री योगी मंदिर, बना आकर्षण का केंद्र बिंदु, इस तरह होता है पूजन अर्चन, सुनिए आरती

 


पूजन अर्चन, आरती


वासुदेव यादव 

खबर अयोध्या जनपद से है जहां पर राम मंदिर निर्माण से पूर्व ही श्री योगी मंदिर बन चुका है जो आजकल आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है। 



अयोध्या जनपद मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर मौर्या के पुरवा में योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्या द्वारा यह मंदिर बनाया गया है। जो कि पूरा भगवा रंग में है। इस मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रतिमा लगाया गया है जो कि आजकल आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है।

प्रभाकर मौर्या 


 उनको श्रीराम के रूप में दर्शाया गया है। हाथ मे घनुष व कंधे पर बाण है। उन्हें कलयुग का राम के रूप में दर्शाया गया है।  


यहां पर योगी भक्तों द्वारा सुबह शाम मंदिर में पूजा आराधना भी होती है। आरती भी होती है।


 क्राइम जंक्शन से बातचीत करते हुए  मंदिर निर्माण करता  योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्या ने कहा कि हमने संकल्प लिया था जो भी मंदिर निर्माण का कार्य अयोध्या में कराएगा। हम उसका मंदिर बनाएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है। इसके चलते हमने श्री योगी मंदिर बनाया है। 


इसमें योगी जी का प्रतिमा लगाया गया है। उनको राम राम जैसा दर्शाया गया है। वे हमारे लिए कलयुग के राम जैसे है। सुबह शाम उनका पूजा आराधना आरती होती है। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है सब गुंडा माफिया जेल में जा चुके हैं।

  

बताते चलें कि इस मंदिर के निर्माण कर्ता प्रभाकर मोरिया योगी प्रचारक भी हैं। योगी आदित्यनाथ से संबंधित 400 से 500 गाने भी गा चुके हैं। ये सुप्रसिद्ध गायक भी हैं। यूपी संगीत नाटक अकादमी के सदस्य भी हैं। योगी जी की आरती गाना भी बना चुके हैं। 


बरहाल राम मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या जनपद में श्री योगी मंदिर बनने से मन्दिर निर्माण स्थल मौर्या का पुरवा जहां पर यह मंदिर बना है, आजकल खशा चर्चाओं में है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे