Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पलियाकलां:युवक ने खुद को चाकू मारा,घायल,रिफर



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी:थाना भीरा के अंतर्गत एक युवक ने अपने पेट में खुद चाकू मार अपने को घायल कर लिया। परिवार ने उसे हास्पिटल में भर्ती कराया। 


डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भीरा कस्बा के लखीमपुर रोड पर वार्ड नंबर पांच निवासी बिल्लू पुत्र अशोक (26) घायल अवस्था में घर पर परिजनों को मिला। 


आनन-फानन में घायल को परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


बताया जाता है कि रविवार को जब उसकी मां खेतों पर जानवर चराने गई थी। उस समय वह घर में अकेला था। बताया जाता है कि इसी बीच उसने अज्ञात कारणों के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से अपने आप को घायल कर लिया। 


जानकारी पर आसपास के लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस से पीएचसी भीरा भिजवाया जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि घायल के पेट में चाकू फस जाने के चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


लोगों के मुताबिक घायल नशे का आदी है। चाकू मारने का कारण अज्ञात पता नहीं चल सका।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे