Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिवसीय औधानिक कृषक गोष्ठी व मेले का शुभारम्भ


बहराइच। कृषि विज्ञान केन्द्र, बहराइच में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत दो दिवसीय औधानिक कृषक गोष्ठी/मेला का प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। औधानिक कृषक गोष्ठी/मेला का मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम, सेवायोजना एवं समन्वय विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के उपरान्त मुख्य अतिथि श्री मौर्य, सहकारिता मंत्री श्री वर्मा, सांसद बहराइच सुश्री साबित्री बाई फुले, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी सुरेश्वर सिंह, जिलाधिकारी अजय दीप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, पार्टी पदाधिकारियों व अन्य गणमान्यजनों के साथ मेले में विभिन्न विभागों व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी पण्डालों को अवलोकन किया।
औधानिक कृषक गोष्ठी/मेले को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने कहा कि जनपद बहराइच कृषि के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यहां पर रेशम, सब्जी, मसाला, केला, मक्का आदि की अच्छी खेती हो रही है। जनपद के किसान कृषि के नई-नई तकनीकों के सहारे उत्तोरत्तर विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसान स्वयं वैज्ञानिक है। किसान अन्नदाता भी है, वैज्ञानिक भी है। हमें प्रदेश के किसानों पर गर्व है कि प्रदेश के किसान देश में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही विश्व में भी अपनी पहचान बनाने में प्रदेश का किसान सफल हो रहा है। जनपद बहराइच तराई क्षेत्र में आता है। तराई क्षेत्र का भू-भाग कृषि के दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है। यहां की मिट्टी काफी उपजाऊ है, खेती के लिए जलवायु और आबो-व-हवा भी संतोषजनक है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के अपेक्षा इस क्षेत्र में सिंचाई की भी कोई समस्या नहीं है। जनपद के मिहींपुरवा ब्लाक में परवल व मसाले की अच्छी खेती होती है जिसकी जनपद के बाहर के बाजारों में भी अच्छी मांग है। इसके अलावा इस क्षेत्र में गन्ने व केले की अच्छी खेती की जा रही है।
किसान भाई अपनी आयं बढ़ाने के लिए औधानिक खेती पर विशेष ध्यान दें। औषधीय खेती से भी किसानों को अच्छी आमदनी होगी जिससे उनका आर्थिक विकास होगा। गोष्ठी का उद्देश्य है कि किसानों को कृषि के नये-नये तकनीकों की जानकारी प्रदान की जाय। मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का सपना है कि किसान स्वालम्बी बने और उनकी आय दुगुनी हो। स्वास्थ एवं निरोग रहने के लिए जैविक खेती अपनायें और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर जनपद को कृषि के क्षेत्र में सबसे अग्रणी बनायें। बहराइच राष्ट्रीय एकता केन्द्र रहा है। जनपद हर क्षेत्र में आगे बढे़ यहीं मेरी शुभकामना है।
गोष्ठी/मेले को सम्बोधित करते हुए सहकारिता मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जनपद बहराइच कृषि आधारित जनपद है। यह जनपद नदियों का जन्मस्थलीय है और प्राकृतिक रूप से भी जनपद हरा भरा है। मेरी शुभकामना है कि जनपद कृषि के क्षेत्र में क्रान्तिकारी विकास कर एक मार्गदर्शक के रूप में उभरे। जनपद में रेशम उद्योग में भी अपनी एक पहचान रखता है। कृषि से जुड़े विभाग किसानों के समस्याओं का निराकरण करते हुए उनकी उपज के लिए बाजार की समुचित बाजार की व्यवस्था करायें ताकि किसानों को उपज का वाजिफ मूल्य मिल सके और उनकी आमदनी में इजाफा हो सके।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसानों की आय दुगुनी हो इसी उद्देश्य से कृषि गतिविधियों पर विशेष बल दिया जा रहा है। जनपद में कई प्रगतिशील किसान कृषि क्षेत्र में ज्ञान के भण्डार हैं, जिससे यहां के किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। कृषि के साथ औधानिक गतिविधियों को जोड़ा जाय और किसानों की उपज के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से बाजार की व्यवस्था की जाय इससे किसानों की अपनी उपज का अच्छा मूल्य प्राप्त होगा।
औधानिक कृषक गोष्ठी/मेले के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, सांसद बहराइच सुश्री साबित्री बाई फुले, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, समाजसेवी हनुमान प्रसाद शर्मा, राजदेव सिंह, राजकुमार शुक्ला, रामफेरन पाण्डेय, शक्तिनाथ सिंह, साबरून व अन्य वक्ताओं ने कृषि से जुड़े अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया। जबकि संयुक्त निदेशक उद्यान डा. आरपी सिंह ने गोष्ठी व मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बृजेश पुष्कर व विजय बहादुर सक्सेना ने गीतों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। गोष्ठी का संचालन शिक्षक संतोष सिंह ने किया। मेले के दौरान रेशम, मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन, खादी, उद्योग, उद्यान, कृषि आदि विभागों तथा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी पण्डाल लगाये गये।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डा. आरके सिंह, डीडी रेशम एके सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एमबी सिंह, जिला गन्नाधिकारी रामकिशन, जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव, सीवीओ डा. बलवन्त सिंह, उद्यान निरीक्षक आरके वर्मा व अन्य अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल सहित अन्य पदाधिकारी, गणमान्यजन, किसान रामकेवल गुप्ता, बब्बन सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गुलाम मोहम्मद सहित भारी संख्या में पुरूष व महिलाएं मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे