राकेश गिरी
बस्ती । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के सुपौत्र एवं राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जनपद के हरैया के सोहरांय में 10 अक्टूबर को दिन में 11 बजे किसान महा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बस्ती स्थित शिविर कार्यालय पर बुलाई गयी बैठक में रालोद आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, मजदूरों को केन्द्र व प्रदेश सरकारों की वादा खिलाफी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के प्रति आम जनता को जागरूक करना है।
उन्होने किसानों, नौजवानो, मजदूरों व क्षेत्रीयजनों से कार्यक्रम में पहुंचकर वर्तमान राजनीति परिदृश्य को देखते संभावित परिवर्तन में हिस्सा लेने की अपील किया है। उन्होने कहा जनता ने बड़ी उम्मीदों से भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जिताया था लेकिन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, रिश्वतखोरी, आपराधिक वारदातों में कोई कमी नही आयी है बल्कि इनमें बेतहाशा वृद्धि हुई है। कार्यक्रम की सफलता के लिये उन्होने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश चैधरी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम चैधरी, मनीष सिंह, सर्वेश्वर कुंवर सिंह, राय अंकुरम श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, उदयभान, शिवकुमार, बृजकिशोर त्रिपाठी, मनीष सिंह राना, अजय सिंह, अतुल सिंह, रवि तिवारी, सुजीत शुक्ला, सुनील कुमार चैधरी, गोलू चैधरी, भोलू गुप्ता, इरफान अहमद, यशवन्त सिंह, डा. फारूक, ओम प्रकाश शुक्ला, लालचंद, श्रीराम मौर्य, फजलुर्रहमान, रामतेज चैधरी, द्वारिका सिंहनबी हुसैन, राजेश सिंह, कमल सोनकर, नसीम अहमद आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ