Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:साथी की पिटाई करने वाले की ग्रिफ्तारी न होने से लामबंद हुए सफाईकर्मी ,करेंगे आन्दोलन


राकेश गिरी 
बस्ती। परसरामपुर विकास खण्ड के बस्थनवा ग्राम पंचायत के दुलारपुर राजस्व गांव में तैनात सफाईकर्मी अजय कुमार को बस्थनवा गांव निवासी पदुमनाथ पुत्र श्यामबिहारी द्वारा मारने पीटने सम्बन्धी मामले में गिरफ्तारी न होने पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ आन्दोलन करेगा। 

जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा कि घटना के तीन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सफाईकर्मी निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, गांव की आम जनता सहयोग की बजाय उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार करेगी तो मुश्किलें बढेंगी। बिना किसी भेदभाव के पुलिस को चाहिये कि आरोपी को गिरफ्तार करे। उन्होने यह भी कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी ने होने से पीडि़त सफाईकर्मी के परिजन दहशत में हैं। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन सफाईकर्मियों के हित में हर स्तर पर संघर्ष को संकल्पित है, मंगलवार तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया तो बुधवार 27 सितम्बर को सफाईकर्मी जनपद मुख्यालय पर धरना देंगे। उक्त संदर्भ में सफाईकर्मियों ने थानाध्यक्ष से मिलकर तत्काल कार्यवाही की मांग किया है। मामले में पैकोलिया थाने में पीडि़त सफाईकर्मी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से सफाईकर्मियों में रोष है। थानाध्यक्ष से मिलने वालों में ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश, हरीशचन्द्र, घनश्याम शुक्ला, रामसिंह, बजंरगी, निर्मल वर्मा, सुरेश कुमार, मनशाराम चैधरी, हरिश्चन्द्र गुप्ता, फूलचंद राजभर, अशोक चैहान, भरतराम, संजय यादव आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे