डॉ ओपी भारती
गोंडा :बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं।इन्हें ही यह निर्धारित करना है कि ये भविष्य में क्या बनना चाहते हैं।इनको अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयास करना चाहिए।अगर मन लगा कर इन्होनें प्रयास किया तो निश्चित ही सफल होंगे।
यह उद्गार सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने डुमरिया डीह स्थित महाराजा देवी बख्श सिंह महाविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जी के शिकागो सम्बोधन की 125 वीं वर्षगांठ व् पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'संकल्प से सिद्धि ' कार्यक्रम में कही।सांसद ने अपने सम्बोधन में भारत के मध्यकालीन इतिहास व् अंग्रेजी राज की तमाम घटनाओं का उल्लेख करते हुए बच्चों को देश प्रेम की सीख दी।उन्होंने स्वच्छता अभियान की खूबियों को गिनाते उपस्थित जनों से इसे अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक पलटू राम,विनय कुमार द्विवेदी,एमएलसी सुभाष त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बृज किशोर मिश्र,पूर्व विधायक मंजू सिंह,राजेश राय चंदानी,अम्बरीष सिंह,सुभाष तिवारी ,मेराज ,उदय प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सूर्य नरायन मिश्र ने किया।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ