Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:मनकापुर में 65वे जनपदीय एथलेटिक्स का हुवा आगाज


गोंडा।आर पी इंटर कॉलेज  मनकापुर में 65वे जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का रंगा रंग आगाज किया गया।विद्यालय का आंगन सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद से खिल उठा। छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियां मनोहारी रही। उन्होंने अपने हुनर का जलवा दिखाया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया। विनय कुमार शर्मा ने मशाल लेकर पूरी ट्रेक का चक्कर लगाया। मुख्य अतिथि ने सलामी ली।
उन्होंने कहा कि खेलो और आगे बढो, शिक्षण कार्य के साथ  प्रतियोगिताओं के आयोजन बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन से छात्र छात्राओं में अतिरिक्त ऊर्जा का प्रवाह होता है। मानसिक व शारीरिक विकास होता है।प्रथम इवेंट 800 मीटर दौड़ में जूनियर में रिशा यादव, ज्योति, अंशू सीनियर में सुन्दर पति यादव, भारती यादव, अनोखी देवी ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। यूपी सिंह, पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव व, डॉ सुनील सिंह, निसार अहमद अजीत सिंह राधा मोहन पाण्डेय राम हौसिला शर्मा , सी बी सिंह, राम तेज सिंह, राम मूर्ति गुप्ता, रघुराज प्रताप सिंह, के के उपाध्याय, बृजराज श्री माली, लल्लू सिंह, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, एस पी सिंह संदीप सिंह , वी पी सिंह, अरूण सिंह, वेनी दत्त, विवेक, के के सिंह, भोला सिंह, अम्बिका वर्मा,प्रदीप गुप्त प्रमोद चंचल राम नगीना यादव  दीपिका,उर्मिला, प्रतिभा त्रिपाठी, किरन चौहान रजनी साहू रश्मि सचदेवा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे