Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अगर आपको बनना है करोड़पति तो है एक आसान तरीका



योजना: बेनामी संपत्ति का पता बताओ, 1 करोड़ का इनाम पाओ




दिल्ली। केंद्र सरकार कालेधन के खिलाफ मुहिम को और धार देने जा रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार बेनामी संपत्ति रखने वालों की उपयोगी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देने वालों को एक करोड़ रुपये इनाम देने की योजना बना रही है।इसकी घोषणा अगले महीने हो सकती है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि योजना के तहत बेनामी संपत्ति को जानकारी देने वालों को योजना के तहत 15 लाख रुपये की इनाम दी जाएगी। यह राशि सूचना की सटीकता और बेनामी संपत्ति की कीमत के आधार पर एक करोड़ रुपये तक हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि इनाम के लिए बेनामी संपत्ति की जानकारी सटीक और पुख्ता होनी चाहिए। वहीं,सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। विभाग सूचना देने वाली की पहचान कभी जाहिर नहीं करेगा, क्योंकि इससे उनके जान को खतरा हो सकता है।

उन्होंने कहा, बेनामी संपत्ति का पता लगाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन इसमें अगर लोगों की मदद मिले तो यह बहुत आसान हो जाएगा, क्योंकि आसपास के लोगों को पता होता है कि कौन बेनामी संपत्ति बना रहा है। उन्होंने कहा, फिलहाल यह प्रस्ताव वित्तमंत्रालय की मंजूरी के लिए विचाराधीन है। एक बार इसकी हरी झंडी मिलने पर सीबीडीटी औपचारिक रूप से अगले महीने ऐलान करेगा।

पिछले साल अमल में आया नया कानून

संसद ने बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन कानून 2016 पिछले साल पारित किया था। जबकि 1 नवंबर 2016 से यह कानून प्रभावी हुआ है। सरकार ने अगस्त तक इस कानून के तहत 800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

क्या है बेनामी संपत्ति

बेनामी संपत्ति की अभिप्राय ऐसी संपत्ति से है जो व्यक्ति अपनी काली कमाई से दूसरे के नाम पर खरीदता है। इस प्रकार दस्तावेजों में वह संपत्ति किसी और के नाम होती है। लेकिन वास्तविक मालिक कोई और होता है।

लालू प्रसाद परिवार भी शिकंजे में

आयकर विभाग ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी, बेटी मीसा भारती पर बेनामी संपत्ति की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही करीब 165 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे