Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:फर्ज़ीवाड़ा!फ्रेन्चाइजी संचालक ने निकाली मृतक के खाते से नकदी



खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर।फर्जीवाड़ा कर मृतक के खाते से फ्रेंचाइजी संचालक ने तीन हजार की नकदी निकाल ली। बैंक मैंनेजर की फटकार के बाद आरोपी ने फिर मृतक के खाते में तीस हजार की नकदी जमा कर दी। प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। मामला बीओबी का है।
 आगे पढ़ें पूरा मामला
बड़ौदा उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा वलीपुर की फ्रेंचाइजी की शाखा से आशीष कुमार तिवारी फ्रेंचाइजी के मैनेजर विनय तिवारी पुत्र कालिक प्रसाद तिवारी तथा प्रधान पुत्र संजय यादव निवासी लंगडी गांव मजरे ब्राहिमपुर ने मृतक जगन्नाथ यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी लंगडी मजरे बराहिमपुर के खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिया। मृतक के पुत्र इंद्रराज यादव अपने पिता की पासबुक को लेकर जब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा वलीपुर पहुंचा तो पता चला उसके खाते में मात्र 174 रुपये शेष हैं, जबकि मृतक की पासबुक में 30,000 रुपये दर्ज है। इसकी शिकायत इंद्रराज ने बैंक मैनेजर ए.पी सिंह से की तो उन्होंने फ्रेंचाइजी मैनेजर विनय तिवारी को बुलाकर के जानकारी ली और कड़ी फटकार लगाई कहा की मृतक के खाते से तीन हजार कैसे निकल गए। विदित हो कि बैंक मैनेजर के फटकार लगाने पर फ्रेंचाइजी और प्रधान पुत्र ने गुरुवार को आनन-फानन में मृतक के खाते में पुनः तीस हजार रुपये डाल दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे