Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई जाँच शुरू



इंसाफ की आस: प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस




दिल्ली।
सीबीआई शुक्रवार को दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की अनुशंसा पर मामले में सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी की थी।

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार से अधिसूचना प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एजेंसी ने गुरुग्राम के भोंडसी पुलिस थाने में 8 सितंबर को दर्ज एफआईआर संख्या 250 के मामले को औपचारिक रूप से अपने हाथ में ले लिया है। यह एफआईआर हत्या, आर्म्स एक्ट, पोक्सो कानून धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अब तक की जांच मामले में एकत्र किए गए सबूतों को अपने कब्जे में लेगी। साथ ही उस स्थान का नए सिरे से फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे