Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामप्रधान की हत्या कर पत्नी से गैंगरेप



रायबरेली। जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने गांव के पूर्व प्रधान की हत्या करने के बाद पत्नी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया। घर के बाहर बरामदे में सो रहे पिता पर भी बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने घायल पिता व मृतक की पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया।



गांव में फोर्स तैनात

वारदात की सूचना पर एसपी के साथ आईजी जयनारायन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल में महिला से पूछताछ की। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में दहशत को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान 30 वर्षीय उदयराज पासवान पुत्र पितई के घर में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर के पीछे की दीवार में सीढ़ी के सहारे बदमाश छत के ऊपर पहुंचे। छत पर बने कमरे में उदयराज अपनी पत्नी व चार साल के बच्चे ऋतुराज के साथ सो रहे थे। बदमाशों ने असलहा के बल पर कमरे का दरवाजा खुलवाया और कमरे के अंदर प्रवेश करते ही पूर्व प्रधान के सिर पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी। बदमाशों ने पत्नी को दूसरे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। दरिंदगी से प्रधान की पत्नी बेहोश हो गई। घर के अंदर से खटपट की आवाज आने पर बाहर बरामदे में सो रहे प्रधान के 60 वर्षीय पिता पितई ने आवाज लगाई तो बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। बुजुर्ग पिता पर भी जानलेवा हमला कर दिया, इससे वह रूप से घायल हो गये।


आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल ससुर व बहू को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी शिवहरी मीणा ने रात को ही घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। आईजी जयनारायण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ की। आईजी ने बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर गैंगरेप की शिकार हुई महिला से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आईजी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल और ग्रामीण व महिला से पूछताछ में पुलिस को कुछ संकेत मिले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे