Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का आन्दोलन जारी, सौंपा ज्ञापन


राकेश गिरी 
बस्ती ।  मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ.प्र. द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर  छठवंे दिन  शनिवार को भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल जारी रहा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित 2 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया गया। 
फूलमती चौधरी ने  जिलाधिकारी  से मिलकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि पिछले 6 दिनों से लगातार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां कलम बंद हड़ताल  कर अपना हक मांग रही है किन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फूलमती चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर नियमित भेजा जा रहा है। 
धरने को सम्बोधित करते हुये एसोसिएशन जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि  आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने अधिकारों के लिये चरणबद्ध ढंग से संघर्ष तब तक जारी रखें जब तक कि मांगे पूरी नहीं की जाती। 
धरने को वेदमती पाण्डेय, वंदना शुक्ला, ऊषा चौधरी, ममता चौधरी,  चन्द्रावती,  आशा देवी, रेखा देवी, एन.एच. अजनवी,  ऊषा गुप्ता, प्रभावती  चौधरी, इन्दिरा चौधरी, जोडावती सिंह, भाग्यमनी दूबे, संगीता वर्मा, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, विभा सिंह आदि ने सम्बोधित किया। मांग किया कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों को उनका अधिकार दिया जाय । सरकार अपना वादा पूरा करे।
कार्यक्रम में अमरावती देवी, माया देवी, ममता देवी, संध्या वर्मा, कलावती देवी, रामपति देवी, सुमित्रा देवी, सुलोचना, संगीता, निरंजू सिंह, निर्मला देवी, बिन्दू, सुधा वर्मा, गीता देवी, आरती  चौधरी,  जामवंती देवी, प्रर्मिला वर्मा, मीना देवी, जवाहिरा देवी, कंचनलता, सरिता देवी, रिंकी देवी, अनीता देवी, सुनीता वर्मा, राधा देवी, आशा शुक्ला, नीलम यादव, जानकी देवी, गुडिया देवी, नीलम वर्मा, माधुरी देवी, रजिया खातून, मधुबाला, विमला देवी, प्रमिला कुमारी, मीरा देवी, गीता जायसवाल, सरोज मिश्र,  विजय लक्ष्मी, रमावती पाण्डेय, मालती पाण्डेय, कान्ती तिवारी, किरन देवी,  चन्द्रकला देवी, इशरावती, नीता देवी, मीरा सिंह, सीमा सिंह,  गीता जायसवाल, मुन्नी देवी, रामधारी देवी, गंगोत्री देवी, ऊषा देवी,  प्रभावती देवी,  मीना कुमारी, शशिकला सिंह, बिन्दू सिंह, मीरा, ऊषा चौधरी, मालती गुप्ता, वीना गौड़, आरती, बदामा, उर्मिला पाल, सुनीता   चौधरी, रामा देवी, चन्द्रावती सिंह, शारदा देवी, शकुन्तला मिश्रा, शीला सिंह, संगम सिंह, करूणा देवी, पुष्पा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे